मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है

namansharmabusiness@gmail.com
1 Min Read

Mera aapki kripa se sab kaam ho raha hai Lyrics in Hindi

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है॥
मेरा आपकी कृपा से

पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है।
बिन मांगे हे कन्हैया हर चीज मिल रही है॥
मेरा आपकी कृपा से

अब क्या बताऊ मोहन आराम हो रहा है।
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है॥
मेरा आपकी कृपा से

मेरी जिंदगी में तुम हो किस बात की कमी है।
मुझे और अब किसी की परवाह भी नही है॥
मेरा आपकी कृपा से

तेरी बदौलतो से सब काम हो रहा है।
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है॥
मेरा आपकी कृपा से

दुनिया में होंगे लाखो तेरे जैसा कौन होंगा।
तुज जैसा बंदा परवर भला ऐसा कौन होगा॥
मेरा आपकी कृपा से

अरे थामा है तेरा दामन आराम हो रहा है।
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है॥
मेरा आपकी कृपा से

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *