वैष्णो माँ के द्वार चलो रे

namansharmabusiness@gmail.com
1 Min Read

(तर्ज – बाबा कृपा जिस पे हो जाए)

ऊँची भवन में बैठी है मैया,
आवाज़ सबको देती है मैया।
द्वार चलो सभी, द्वारे चलो रे,
वैष्णो माँ के द्वार चलो रे॥

तीन देवी सबसे निराली,
लक्ष्मी के संग में है यहाँ काली।
काम तेरे यहाँ बनेंगे सारे,

द्वार चलो सभी, द्वारे चलो रे,
वैष्णो माँ के द्वार चलो रे॥

कस लो तुम पेटी, ले लो ये बस्ता,
ऊँची है पैड़ी, लंबा है रास्ता।
साथ तेरे यहाँ मैया चलेगी,

द्वार चलो सभी, द्वारे चलो रे,
वैष्णो माँ के द्वार चलो रे॥

रखवाली यहाँ करते हैं भैरव,
दुखड़े भुलाकर जाते यहाँ सब।
लक्की माँ की महिमा गाए,

द्वार चलो सभी, द्वारे चलो रे,
वैष्णो माँ के द्वार चलो रे॥

Lyrics – Lucky Shuk।a

श्रेणी
download bhajan lyrics (28 downloads)
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *