खेवनहार

namansharmabusiness@gmail.com
1 Min Read

खेवनहार

मेरी नईया के खेवनहार
श्याम क्या तुम बन जाओगे
भक्त भगवान का रिश्ता
बता दो तुम निभाओगे ॥

सहारा मिल गया दर से,गुजारा चल गया मेरा
कष्ट सब कट गए मेरे , नाम जबसे लिया तेरा
बीच मझधार में पतवार
श्याम क्या तुम बन जाओगे…
मेरी नईया के…

बोलो क्यूं कर दिया देरी , श्याम हमको बचाने में
लगी थी दुनिया ये सारी, मेरी इज्जत लुटाने में
मेरे जीवन के पालनहार
नाथ क्या तुम बन जाओगे,
मेरी नईया के …

मुझे दर तेरे जो लाया,श्याम तेरा दीवाना था
वो पागल था वो प्रेमी था,रोज का आना जाना था
मोहनी सूरत का दीदार
एक झलक क्या दिखलाओगे
मेरी नईया के …

लेखक – प. प्रमोद शुक्ला

download bhajan lyrics (30 downloads)
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *